उत्तर प्रदेश / एक दिन में सर्वाधिक कोरोना मरीज मिलने का रिकॉर्ड टूटा, 1 लाख से ज्यादा लोगों की हुई जांच

By: Pinki Mon, 27 July 2020 6:38:22

उत्तर प्रदेश / एक दिन में सर्वाधिक कोरोना मरीज मिलने का रिकॉर्ड टूटा, 1 लाख से ज्यादा लोगों की हुई जांच

उत्तर प्रदेश में सोमवार को 3 हजार 578 नए कोरोना के मामले सामने आए। एक दिन पहले ही रविवार को यूपी में 3 हजार 260 कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सोमवार को आए नए मामलों ने एक दिन पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। सोमवार को मिले मरीजों के बाद प्रदेश में कुल संक्रिय मामलों की संख्या 26 हजार 204 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के कारण प्रदेश में 31 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद का कहना है कि प्रदेश में पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए मरीजों की संख्या 42 हजार 833 हो गई है जबकि अब तक 1 हजार 456 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में रविवार को अब तक सर्वाधिक 1 लाख 6 हजार 962 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक किसी भी प्रदेश में एक दिन में इतने टेस्ट नहीं किए गए हैं।

इसके अलावा, लखनऊ में सोमवार को 312 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं जबकि 6 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण अब रिकॉर्ड बना रहा है। रविवार को एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 449 लोग संक्रमित हुए वहीं रिकॉर्ड 11 लोगों की जान चली गई। लखनऊ में इसके पहले शनिवार को 429 मरीज मिले थे। लखनऊ के कई इलाकों में एक ही परिवार के सभी सदस्य संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मरीजों की संख्या में वृद्घि की वजह जांच में आई तेजी है।


ये भी पढ़े :

# राजस्थान : कल शाम 4 बजे शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा करेंगे 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा

# मध्य प्रदेश : घोषित हुए 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम, मेधावी स्टूडेंट्स को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25,000 रुपए

# तीन परिवारों पर एक साथ टूटा गमो का पहाड़, नहाते समय तालाब में डूबने से 3 बच्चों की हुई मौत

# महाराष्‍ट्र / 24 घंटे में 101 पुलिस जवान कोरोना पॉजिटिव, एक पुलिसकर्मी की मौत

# दिल्ली / सुधरने लगे हालात, पिछले 24 घंटे में मिले 613 नए मरीज, 26 लोगों की हुई मौत

# फ्रांस से 5 राफेल रवाना, 7 हजार किमी की दूरी तय कर बुधवार को पहुंचेंगे भारत

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com